टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य वुडबाल संघ ने 18 फरवरी (रविवार) को एक दिवसीय प्राइज मनी वुडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया है।
इसमें भाग लेने हेतु इच्छुक वुडबाल खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन शनिवार तक सरवर अंसारी और बंटी के पास आधार कार्ड और रजिस्ट्रेशन फीस के साथ अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से होगी। यह जानकारी सौरभ नायक ने दी।