Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

अंडर-19 विश्व कप : फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 79 रन से हारा भारत

अंडर-19 विश्व कप : फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 79 रन से हारा भारत
विज्ञापन
  • ऑस्ट्रेलिया ने फिर तोड़ा भारत का सपना
  • ऑस्ट्रेलिया ने चौथी बार जीता अंडर-19 विश्व कप का खिताब

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सीनियर स्तर पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल और वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में भारत को हराने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने जूनियर स्तर पर भी भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया है। 

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी में खेले गये अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में टीम इंडिया को 79 रन से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाये थे। जवाब में भारतीय टीम 43.5 ओवर में 174 रन पर सिमट गयी।

एक साल के अंदर कंगारुओं ने तीसरी बार भारतीय टीम का विश्व कप जीतने का सपना तोड़ दिया है। पिछले साल जून में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हराया था। 

फिर पिछले साल 19 नवंबर को कंगारुओं ने भारतीय टीम को वनडे विश्व कप के फाइनल में शिकस्त दी थी। अब 85 दिन बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरी बार टीम इंडिया को किसी खिताबी मुकाबले में हराया है।

अंडर-19 विश्व कप में यह ऑस्ट्रेलिया का चौथा खिताब है। इससे पहले वह 1988, 2002 और 2010 में भी खिताब जीत चुके हैं। 14 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता है। भारत पांच बार की चैंपियन है। उसने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब पर कब्जा जमाया था। 

इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भारत के लगातार दूसरा अंडर-19 विश्व कप जीतने के इरादे को भी ध्वस्त कर दिया। अब तक सिर्फ पाकिस्तान ही लगातार दो बार अंडर-19 विश्व कप जीत पाई है। उन्होंने 2004 और 2006 में ऐसा किया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,243