Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

खेल जीवन के सुखद विकास का आधार : निर्वतमान खेल मंत्री हफीजुल हसन

खेल जीवन के सुखद विकास का आधार : निर्वतमान खेल मंत्री हफीजुल हसन
विज्ञापन

मीडिया कप क्रिकेट 2024 

  • अमित प्लेयर आफ द फाइनल और राजा मेंहदी बने मैन आॅफ द सीरीज 
  • मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए निर्वतमान खेल मंत्री हफीजुल हसन और विभिन्न मीडिया संस्थानों के वरिष्ठ पत्रकार 

टीम एबीएन, रांची। बीएयू के मैदान में चल रहे टाटा मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन समारोह सह फाइनल मैच संपन्न हो गया। रोमांचक मुकाबले में मयूराक्षी ने स्वर्णरेखा की टीम को 7 विकेट से हराया। टॉस जीत कर मयुराक्षी की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। 

पहले खेलते हुए टीम स्वर्णरेखा ने 161 रन बनाये। कप्तान राजा मेहंदी ने सर्वाधिक 72 रन का योगदान दिया। इस स्कोर का पीछा करते हुए मयूराक्षी की टीम ने अमित कुमार सिंह के नाबाद 82 रनों की बदौलत 15.1 ओवर में विजय लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। अमित ने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाये। 

विनर और रनर टीम को निर्वतमान खेल मंत्री हफीजुल हसन, झामुमो के प्रवक्ता बटर सरदार, टाटा स्टील के अधिकारी रुना राजीव कुमार, संजय मोहन श्रीवास्तव, एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी अमित बेहरा, अडानी लिमिटेड के पंकज कुमार, जेके क्रिकेट अकादमी के निदेशक जितेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य आरजे अरविंद ने किया। 

मैन आफ द मैच का पुरस्कार टाटा स्टील की वरिष्ठ अधिकारी रूणा राजीव कुमार ने अमित सिंह को दिया। हरमू और सर्कुलर रोड स्थित टाइटन शोरूम की तरफ से व्यक्तिगत पुरस्कार के रूप में स्मार्ट वॉच दिया गया। मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी संजय मोहन श्रीवास्तव ने दिया। बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार बेहरा ने राजा मेंहदी को दिया। 

झामुमो के प्रवक्ता बटर सरदार ने बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार फिरोज जिलानी को दिया। वहीं झामुमो रांची जिला कमेटी की तरफ से ग्यारह हजार रुपए का पुरस्कार मैन आफ द मैच अमित सिंह को दिया गया। बेस्ट विकेटकीपर का पुरस्कार अमित कुमार सिंह को टाटा स्टील की वरिष्ठ अधिकारी रूना राजीव कुमार ने दिया, बेस्ट फिल्डर राकेश कुमार सिंह को टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी संजय मोहन श्रीवास्तव ने दिया। 

बेस्ट डिसिप्लिंड टीम का पुरस्कार कांची टीम को प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन ने दिया। मौके पर झारखंड के निर्वतमान खेल मंत्री हफीजुल हसन मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार रजत गुप्ता, विजय पाठक, विनय कुमार, अनुपम शशांक, प्रेम शंकरण, शशि शेखर, शफीक अंसारी, चंचल भटाचार्य, अजय कुकरेती, उपस्थित रहे।

क्लब की वर्तमान कमेटी ने पूर्व के कमेटी के लोगों को भी सम्मानित किया। आयोजन में अपनी महत्ती भूमिका निभाने के लिए कल्ब के सदस्य सुशील सिंह मंटू, मैनेजिंग कमेटी के मोनू कुनार और चंदन भटाचार्य को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 

प्रेस क्लब की ओर से वरिष्ठ पत्रकारों को स्मृतिचिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। निर्वतमान खेल मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि खेल जीवन में आशाओं और शक्ति का संचार करने का एक प्रमुख माध्यम है इसे निरंतर अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। वहीं प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन ने सभी पत्रकार साथियों का आभार जताते हुए विस्तार से आयोजन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। 

झारखंड के परंपरागत वाद्य यंत्रों ढोल नगाड़े के साथ सभी आगत अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन, सचिव अमरकांत, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गिरी, संयुक्त सचिव, रतनलाल, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में आलोक सिंहा, आरजे अरविन्द, विजय मिश्रा, मोनू कुमार, चंदन भट्टाचार्य, सौरभ शुक्ला, अंजनी कुमार, राजू श्रीवास्तव, संजय सुमन ने किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 27,921