- इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट के लिए टीम घोषित, आकाश दीप को मौका
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के बाकी बचे हुए मुकाबलों के लिए भारतीय टीम घोषित हो गयी है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गये हैं। वह पारिवारिक कारणों से शुरुआती दो टेस्ट में नहीं खेल पाये थे।
बाकी बचे हुए मुकाबलों के लिए तेज गेंदबाज आकाश दीप सिंह को शामिल किया गया है। राजकोट में सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जायेगा। भारत और इंग्लैंड की टीमें अब तक हुए दो टेस्ट में 1-1 की बराबरी पर हैं।
सीरीज के बाकी बचे तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।