- कल से झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटर की परीक्षा
- एडमिट कार्ड नहीं आने पर छात्रों ने किया सड़क जाम
टीम एबीएन, रांची। कल (6 फरवरी) से झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू हो रही है, लेकिन अब तक कई छात्र ऐसे हैं, जिन्हें एडमिट कार्ड नहीं मिला है।
गिरिडीह में एडमिट कार्ड नहीं मिलने से नाराज 50 से अधिक इंटर के छात्र-छात्राओं ने सड़क जाम कर दिया है। प्लस टू जिला स्कूल के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड नहीं आया।