Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

दूसरा टेस्ट : 106 रन से हराकर भारत ने किया सीरीज बराबर

दूसरा टेस्ट : 106 रन से हराकर भारत ने किया सीरीज बराबर
विज्ञापन
  • इंग्लैंड के बैजबॉल पर भारतीय गेंदबाज पड़े भारी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने इंग्लैंड को विशाखापत्तनम में खेले गये दूसरे टेस्ट में 106 रन से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। 

पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 28 रन से जीता था। हालांकि, दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के बैजबॉल पर भारतीय गेंदबाज भारी पड़े। बैजबॉल इंग्लैंड की आक्रामक शैली की बल्लेबाजी को कहा गया है। तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जायेगा।

भारत ने इंग्लैंड के सामने 399 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम की दूसरी पारी 292 रन पर सिमट गयी। भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की बदौलत पहली पारी में 396 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 253 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी में 143 रनों की बढ़त मिली।

टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में गिल के शतक के दम पर 255 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 399 रनों का लक्ष्य रखा। फिर इंग्लिश टीम को 292 पर समेट कर भारत ने मैच अपने नाम किया। 

भारत की ओर से बल्लेबाजी में यशस्वी और शुभमन के बाद गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन का भी कमाल देखने को मिला। दोनों ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में तीन-तीन विकेट झटके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,556