Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

शुभमन गिल बने क्रिकेटर आफ द ईयर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शुभमन गिल बने क्रिकेटर आफ द ईयर
विज्ञापन

शास्त्री को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने मंगलवार को एक समारोह के दौरान भारत के दिग्गज क्रिकेटरों को सम्मानित किया। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा शुभमन गिल और दीप्ति शर्मा की रही जोकि भारत के लिए बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर आफ द ईयर चुने गये।

इसी तरह रवि शास्त्री को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। बीसीसीआई ने 2019 के बाद पहली बार खिलाड़ियों को पुरस्कार दिये हैं। हैदराबाद में आयोजित समारोह के दौरान पूरी भारतीय क्रिकेट टीम वहां मौजूद रही। 

शमी-बुमराह को भी मिला सम्मान 

बीसीसीआई ने 4 साल के लिए अवॉर्ड दिए। भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए मोहम्मद शमी को 2019-20, रविचंद्रन अश्विन को 2020-21, जसप्रीत बुमराह को 2021-22 तो शुभमन गिल को साल 2023 के लिए यह सम्मान दिया गया। विमेंस कैटेगरी में दीप्ति शर्मा को 2023 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गयीं। 2020 से 2022 के लिए इस अवॉर्ड को एक कर दिया गया। स्मृति मंधाना 2020-22 के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गयीं। वहीं, 2019-20 के लिए दीप्ति शर्मा को पुरस्कार मिला।

इंजीनियर और शास्त्री को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

बीसीसीआई ने रवि शास्त्री और फारुख इंजीनियर को कर्नल सीएके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया। 1983 में भारत की वर्ल्ड चैंपियन टीम के सदस्य रवि शास्त्री और फारुख इंजीनियर को कर्नल सीएके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने भारत के लिए 46 टेस्ट और 5 वनडे खेले। 1961 से 1975 के बीच उन्होंने टेस्ट में 2611 रन बनाये। इस दौरान दो शतक और 16 अर्धशतक लगाये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,549