Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 9
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी से हारी भारतीय महिलाएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी से हारी भारतीय महिलाएं
विज्ञापन

सेमीफाइनल में हारा भारत, फाइनल में अमेरिका से होगी जर्मनी की भिड़ंत 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और जर्मनी के बीच गुरुवार को रोमांचक मुकाबला खेला गया। जिसमें निर्धारित 60 मिनट में खेल एक-एक की बराबरी पर खत्म हुआ। उसके बाद अतिरिक्त समय में भी स्कोर दो-दो से ड्रॉ रहा। 

उसके बाद पेनल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें भी दोनों टीमों ने 3-3 गोल दागे। उसके बाद एक और शूटआउट कराया गया, जिसमें जर्मनी की टीम ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में भारत को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में 19 जनवरी को अमेरिका और जर्मनी के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमों ने पेरिस ओलंपिक का टिकट कटा लिया है।

विज्ञापन