Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 9
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगे भारतीय महिलाएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगे भारतीय महिलाएं
विज्ञापन

हॉकी ओलिंपिक क्वालीफ़ायर

  • आज टीम इंडिया का जर्मनी से अहम मुकाबला

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। राजधानी में हॉकी का खुमार छाया हुआ है। विश्व के दिग्गज टीमों के खिलाड़ी मैदान में अपना दमखम दिखा रहे हैं। हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर खेला जा रहा है। आज भारत का मुकाबला जर्मनी से होगा। दोनों टीम जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी।

रांची के जयपाल सिंह मुंडा एस्टोटर्फ स्टेडियम में ओलंपिक क्वालीफायर के मैच खेले जा रहे हैं। दुनिया के आठ देशों की महिला हॉकी टीम यहां अपना पसीना बहा रही है। बुधवार को रेस्ट डे के बाद आज फिर से मैदान हॉकी खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा। आज कुल 4 मैच खेले जायेंगे।

पहला मैच चिली और इटली के बीच खेला जायेगा। यह मैच सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। वहीं गुरुवार को दूसरा मैच न्यूजीलैंड और चेक रिपब्लिक के बीच होगा, जो कि दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर खेला जायेगा।

वहीं दिन का तीसरा मैच शाम साढ़े चार बजे से अमेरिका और जापान के बीच खेला जायेगा। उसके बाद दिन का अंतिम मैच भारत और जर्मनी के बीच खेला जायेगा। यह मैच देर शाम 7 बज कर 30 मिनट से शुरू होगा। टूर्नामेंट में अब तक दोनों ही टीम ने दो-दो मैच जीते हैं।

भारत ने जहां तीन में से दो मैच जीते हैं, जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं जर्मनी ने तीन में से दो मैच जीते हैं, जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ है। भारत के लिए यह मैच बेहद अहम है। मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

विज्ञापन