Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

भारतीय महिलाएं सेमीफाइनल में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारतीय महिलाएं सेमीफाइनल में
विज्ञापन

इटली को 5-0 से रौंदकर भारतीय महिला टीम शान से सेमीफाइनल में

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची में चल रहे एफआईएच महिला हॉकी कवालीफायर में इटली को 5-0 से हराकर भारत ने शान से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब भारत का मुकाबला गुरुवार को जर्मनी से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में जापान की भिड़ंत अमेरिका से होगी। 

भारत ने मैच के पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और उदिता ने उसे गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद भारत ने भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। भारत की बेटियों ने आज कमाल का प्रदर्शन किया और अधिकतर समय गेंद अपने कब्जे में रखी। भारत ने इटली को एक भी पेनल्टी कॉर्नर बनाने का मौका नहीं दिया।

भारत की ओर से दूसरा गोल दीपिका ने 41वें मिनट में कर भारत की बढ़त को दोगुनी कर दी। यह पेनाल्टी शूटआउट था। झारखंड की बेटी सलीमा टेटे ने मैच के 45वें मिनट में एक शानदार फिल्ड गोल कर भारत की बढ़त को 3 तक पहुंचा दिया। 

भारत के लिए आखिरी क्वार्टर में चौथा गोल नवनीत कौर ने किया। उन्होंने 53वें मिनट में काफी शानदार ढंग से फिल्ड गोल दागा। पांचवा गोल भारतीय टीम को दर्शकों का भरपूर साथ मिला और पूरा स्टेडियम खचाखच भरा था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,005