Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

क्वालीफ़ायर मुकाबले में आज होंगे चार मैच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
क्वालीफ़ायर मुकाबले में आज होंगे चार मैच
विज्ञापन
  • महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रविवार को चार मैच

टीम एबीएन, रांची। महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में रविवार को भी चार मैच होने हैं। टूर्नामेंट की फेवरेट मेजबान भारतीय टीम पहला मैच अमेरिका से हार चुकी है, ऐसे में रविवार का मैच भारत के लिए जीतना बेहद अहम है। रविवार का दिन होने की वजह से मैच में दर्शकों की संख्या काफी रहेगी। भीड़ को संभालने के लिए मोरहाबादी मैदान में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गये हैं।

रविवार को चार मैच

रविवार को भारतीय टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। भारत-न्यूजीलैंड के अलावा रविवार को तीन अन्य मैच भी होने हैं। रविवार के दिन पहला मुकाबला दोपहर 12 बजे से चिली और चेक गणराज्य के बीच, जबकि दोपहर 2:30 बजे से जापान और जर्मनी के बीच मुकाबला होगा। वहीं शाम 5 बजे से अमेरिका और इटली की टीम के बीच मुकाबला होगा। रविवार का आखिरी मैच शाम 7 बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा।

तीन शीर्ष टीमें ओलंपिक के लिए क्वालीफाई होंगी

झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में चल रहे ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबले में शीर्ष तीन पर आने वाले टीम ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी विजेता टीम पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए अपने टिकट को सुरक्षित करेंगी।

दो बार ओलंपिक खेल चुकी है भारतीय टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम दो बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। तीसरी बार ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए भारतीय महिला की टीम ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बनाया है ताकि इस बार में हर हाल में ओलंपिक का टिकट कटवा सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,696