Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

शानदार प्रदर्शन कर पेरिस ओलंपिक का टिकट कटाना चाहेंगी टीमें

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शानदार प्रदर्शन कर पेरिस ओलंपिक का टिकट कटाना चाहेंगी टीमें
विज्ञापन
  • रांची में 13 जनवरी से 19 जनवरी तक होने वाले एफआईएच हॉकी ओलंपिक

टीम एबीएन, रांची। क्वालीफायर के अभ्यास मैच समाप्त हो गये हैं। अब 13 जनवरी से लीग मैच शुरू होंगे। प्रैक्टिस मैचों में अपना प्रदर्शन दिखाने के बाद खिलाड़ी अब लीग मैचों पर फोकस कर रहे हैं। सभी टीमें लीग मैचों में शानदार प्रदर्शन कर पेरिस ओलंपिक तक पहुंचना चाहती हैं।

शुक्रवार को भारत, जर्मनी, जापान, चिली और अमेरिका की टीमों ने मैदान में अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। खिलाड़ियों के आगमन से लेकर मैदान तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

प्रैक्टिस मैच खत्म होने के बाद पिच को बेहतर बनाने के लिए लगातार वॉटर फॉगिंग भी की जा रही है ताकि मैच के दौरान पिच की गुणवत्ता बरकरार रखी जा सके। प्रैक्टिस मैच खत्म होने के बाद कुछ खिलाड़ियों ने सेल्फी ली और अपने प्रैक्टिस मैच के कुछ बेहतरीन पलों को अपने कैमरे में कैद किया।

स्टेडियम का निरीक्षण कर रहे नेशनल हॉकी एसोसिएशन के महासचिव भोला सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को भारत और अमेरिका के बीच होने वाले मैच के दौरान झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। टूर्नामेंट दोपहर एक बजे से शुरू होगा।

पहला मैच जर्मनी और चिली के बीच होगा। उन्होंने बताया कि मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। स्टेडियम के बाहर जगह-जगह एलसीडी लगायी गयी हैं ताकि जिन लोगों को सीट नहीं मिल पा रही है वे बाहर और दूर बैठकर भी एलसीडी के जरिए मैच देख सकें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,199