रोहित और विराट आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (775) और रोहित शर्मा (748) अच्छे प्रदर्शन के बाद नवीनतम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में क्रमश: छठे और 10वें स्थान पर पहुंच गये हैं।
आस्ट्रेलिया की सिडनी में पाकिस्तान के मुकाबले और भारत तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में गेंदबाजी आक्रमण के कारण आईसीसी पुरुष खिलाड़ी रैंकिंग में कई बदलाव हुए हैं। विराट कोहली तीन स्थान छलांग से छठे और कप्तान रोहित शर्मा चार स्थान के फायदे से शीर्ष 10 में शामिल हो गये हैं।