11 को रांची जंक्शन पर छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो करेंगे जोरदार स्वागत
रिंग बॉल में झारखंड ने लहराया परचम!
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दसवीं सीनियर रिंग बॉल टूर्नामेंट खेल हरियाणा में सोमवार को संपन्न हो गया, जिसमें झारखंड का बेहद ही शानदार प्रदर्शन रहा। रिंग बॉल पुरुष वर्ग टीम ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर सिल्वर कप हासिल किया। वहीं रिंगबॉल महिला वर्ग टीम ने फाइनल में जीत दर्ज करते हुए गोल्डन कप हासिल किया।
बताते चलें कि यह खेल हरियाणा शहर में सभी राज्यों की टीमों ने खेली। झारखंड पुरुष वर्ग टीम ने कुल 09 मैचों में जीत दर्ज की और हरियाणा से फाइनल में 32-21 से शिकस्त मिलने के बाद सिल्वर कप को प्राप्त किया। झारखंड पुरुष वर्ग की टीम आशीष कुमार महतो की कप्तानी में खेली गयी।
वहीं रूमा कुमारी की कप्तानी में झारखंड महिला वर्ग टीम ने उत्तर प्रदेश को फाइनल में 16-02 से हराकर गोल्ड कप हासिल किया।
झारखंड रिंग बॉल टीम के कोच संजीव रंजन प्रसाद ने मीडिया वार्ता में कहा कि 11 जनवरी को अपने राज्य के विजय खिलाड़ियों का स्वागत रांची रेलवे जंक्शन में छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने जोरदार तरीके से करेंगे।