Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 108
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने लिया क्रिकेट से संन्यास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने लिया क्रिकेट से संन्यास
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि वह सीमित ओवर क्रिकेट में उपलब्ध रहेंगे। 

क्लासेन ने एक बयान में कहा कि मैंने कई रातें जागकर यह सोचा कि क्या मैं सही निर्णय ले रहा हूं, और मैंने लाल-गेंद की क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय लिया। यह एक कठिन निर्णय था क्योंकि यह मेरा पसंदीदा प्रारूप था। 

यह एक बेहतरीन यात्रा थी और मुझे खुशी है कि मैंने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। मेरा बैगी टेस्ट कैप अब तक का मेरा सबसे बहुमूल्य क्रिकेट कैप है। क्लासेन ने 2019 से 2023 के बीच के अपने करियर में चार टेस्ट मुकाबले खेले। 

उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच पिछले वर्ष की गर्मियों में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उन्होंने चार टेस्ट की आठ पारियों में सिर्फ 13 की औसत से 104 रन बनाये, जिसमें उच्चतम स्कोर 35 रन था। 

ऐसा माना जा रहा था कि क्लासेन को इस साल के अंत में होने वाली वेस्टइंडीज और बंगलादेश के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में जगह मिल सकती है।  क्लासेन फिलहाल आईपीएल, हंड्रेड और एमएलसी फ्रेंचाइजी लीगों का हिस्सा हैं। इसके अलावा वह घरेलू एसए 20 में भी हिस्सा रहेंगे।

विज्ञापन