एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। गाजियाबाद में आयोजित डीएवी नेशनल (राष्ट्रीय) कबड्डी बालिका अंडर-17 में डीएवी स्कूल गांधीनगर रांची की टीम उपविजेता रही। टीम ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। बावजूद उसे ही संतोष करना पड़ा।
फाइनल मैच में हरियाणा से 45-45 अंकों से बराबरी पर मैच समाप्त हुआ। फिर सुपर रेड का सहारा लिया गया। इसमें गांधीनगर की टीम 6-5 से हार गयी और रनर अप ट्राफी से सन्तोष होना पड़ा।