Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

नौ जून को फिर आमने-सामने होंगी भारत पाक की क्रिकेट टीमें

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नौ जून को फिर आमने-सामने होंगी भारत पाक की क्रिकेट टीमें
विज्ञापन

आइसीसी ने जारी किया टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, जानें कब कब होगा भारत का मुकाबला 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने शुक्रवार टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार इस टूनार्मेंट में 16 के बदले 20 टीमें होंगी। वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका को मेजबान बनाया गया है। 

भारत को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में पाकिस्तान, अमेरिका, कनाडा, आयरलैंड भी हैं। भारत को अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। यह मैच 5 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। 

भारत को पाकिस्तान का महामुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। 15 जुन को भारत अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला कनाडा के खिलाफ फ्लोरिडा में खेलेगा। 

भारत के ग्रुप मैच 

  • भारत बनाम आयरलैंड - 5 जून - न्यूयॉर्क 
  • भारत बनाम पाकिस्तान - 9 जून - न्यूयॉर्क 
  • भारत बनाम यूएसए - 12 जून -न्यूयॉर्क 
  • भारत बनाम कनाडा - 15 जून - फ्लोरिडा 

कब से कब तक होगा कौन सा मुकाबला 

  • ग्रुप स्टेज - 1 से 18 जून 2024 
  • सुपर 8 - 19 से 24 जून 2024 
  • पहला सेमीफाइनल - 26 जून 2024 
  • दूसरा सेमीफाइनल - 27 जून 2024 
  • फाइनल - 29 जून 2024 

कहां खेला जायेगा सेमीफाइनल और फाइनल 

  • पहला सेमीफाइनल - 26 जून - गुयाना 
  • दूसरा सेमीफाइनल - 27 जून - त्रिनिदाद 
  • फाइनल - 29 जून - बारबाडोस 

इन ग्रुप्स में बांटी गयी हैं टीमें 

  • ग्रुप ए - भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका। 
  • ग्रुप बी - इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, नामिबिया, स्कॉटलैंड, ओमान। 
  • ग्रुप सी - न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, यूगांडा, पापुआ न्यू गिनी। 
  • ग्रुप डी - दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,587