Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

पहला टेस्ट : तीसरे दिन ही पारी और 32 रन से हारी टीम इंडिया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पहला टेस्ट : तीसरे दिन ही पारी और 32 रन से हारी टीम इंडिया
विज्ञापन
  • तीन दिन भी नहीं टिक पाया भारत; पहला टेस्ट पारी और 32 रन से हारा

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 32 रन से जीत लिया है। इसके साथ ही अफ्रीकी टीम ने दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त ले ली है। 

इस मैच में भारतीय टीम तीन दिन भी नहीं टिक सकी। बारिश की वजह से इस मैच में किसी भी दिन पूरे 90 ओवर का खेल नहीं हुआ, लेकिन भारत तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले ही पारी के अंतर से हार गया। 

भारत ने पहली पारी में लोकेश राहुल के शतक के दम पर 245 रन बनाये थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 408 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में भारत 131 रन पर सिमट गया और मैच भी गंवा दिया।

भारत के लिए सबसे ज्यादा 114 रन विराट कोहली ने बनाये। उन्होंने पहली पारी में 38 और दूसरी पारी में 76 रन का योगदान दिया। वहीं, लोकेश राहुल ने 105 रन बनाये। 

उन्होंने पहली पारी में 101 और दूसरी पारी में चार रन बनाये। गेंद के साथ सबसे ज्यादा चार विकेट बुमराह ने लिया। वहीं, सिराज को दो विकेट मिले। भारतीय गेंदबाजों को दूसरी पारी में गेंदबाजी का मौका ही नहीं मिला।

दक्षिण अफ्रीका के लिए डीन एल्गर ने 185 रन, मार्को यानसेन ने नाबाद 84 रन और बेडिंगहम ने 56 रन बनाये। गेंद के साथ कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर ने सात-सात विकेट लिये। मार्को यानसेन ने चार और कोइत्जे ने एक विकेट लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,426