Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

एफआईएच हॉकी ओलंपिक : क्वालीफायर में भारतीय महिलाओं की पहली भिड़ंत अमेरिका से

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एफआईएच हॉकी ओलंपिक : क्वालीफायर में भारतीय महिलाओं की पहली भिड़ंत अमेरिका से
विज्ञापन
  • ओलंपिक क्वालीफायर में भारत करेगा अमेरिका के खिलाफ अभियान की शुरुआत

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में 13 से 19 जनवरी से खेले जाने वाले एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में भारत की महिला टीम की पहली भिड़ंत अमेरिका से होगी।

भारतीय टीम पूल बी में अपना अगला मैच 14 जनवरी को न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी जबकि 16 जनवरी को उसका मुकाबला इटली से होगा। बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में जगह बनाने के लिये भारतीय टीम इन दिनों आगामी प्रतियोगिता के लिए जमकर पसीना बहा रही है। 

आक्रामक खेल शैली के मशहूर भारत की शीर्ष मिडफील्डर सलीमा टेटे रांची में अपने घरेलू टर्फ पर खेलने के लिए उत्साहित हैं। उनका लक्ष्य एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची के दौरान इसी तरह के प्रदर्शन को दोहराना है। सलीमा टेटे ने कहा रांची लौटना हमेशा एक घर वापसी जैसा लगता है। 

यह शहर मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है यहीं पर हॉकी के प्रति मेरा प्यार विकसित हुआ और जहां मैंने अपने कौशल को निखारा। यहां प्रशंसकों का समर्थन और ऊर्जा जबरदस्त है। उनका उत्साह मैदान पर हमारे दृढ़ संकल्प को बढ़ावा देता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,950