Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

धीमे ओवर रेट के लिए इंग्लैंड पर जुर्माना, पांच अंक भी कटे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धीमे ओवर रेट के लिए इंग्लैंड पर जुर्माना, पांच अंक भी कटे
विज्ञापन
ब्रिस्बेन। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से शनिवार को इंग्लैंड पर आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले गए पहले एशेज टेस्ट मैच में धीमे ओवर रेट के लिए 100 फीसदी मैच फीस का जुमार्ना लगाया गया है। साथ ही आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका में उसके पांच अंक भी काटे गए हैं। आईसीसी ने शनिवार को एक बयान में कहा, ह्ल इंग्लैंड की टीम के निर्धारित समय में पांच ओवर कम फेंके जाने के बाद मैच रेफरी डेविड बून की ओर से टीम पर यह जुमार्ना लगाया है। खिलाड़ियों और उनके व्यक्तिगत सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22, जो धीमे ओवर रेट उल्लंघन से संबंधित है, के अनुसार अगर कोई टीम आवंटिम समय में पूरे ओवर फेंकने विफल रहती है तो उस पर प्रत्येक ओवर के हिसाब से 20 प्रतिशत मैच फीस का जुमार्ना लगाया जाता है। वहीं आईसीसी डब्ल्यूटीसी की खेल स्थितियों के मुताबिक प्रत्येक ओवर के हिसाब से एक अंक भी काटा जाता है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,552