Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 102
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में वनडे जीता भारत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में वनडे जीता भारत
विज्ञापन
अर्शदीप-आवेश के बाद सुदर्शन और अय्यर ने किया कमाल एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत से शुरुआत की है। उसने अफ्रीकी टीम को हराकर सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। सीरीज का दूसरा मैच 19 दिसंबर को गकबेराह में खेला जाएगा। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और आवेश खान की जोड़ी ने कहर बरपा दिया। दोनों ने मिलकर नौ विकेट लिए। पांच विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इनदोनों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद साई सुदर्शन ने डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाकर मैच को समाप्त किया। श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम 116 रन पर सिमट गई। जवाब में टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में 117 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पांच साल बाद उसके घरेलू मैदान पर वनडे में हराया। 2018 में सेंचुरियन के मैदान पर टीम इंडिया को पिछली जीत मिली थी। उसके 2022 में लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन