Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

मेसी की जर्सी के दाम करोड़ों में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मेसी की जर्सी के दाम करोड़ों में
विज्ञापन

मेसी की छह जर्सी 78 लाख डॉलर में बिकी, विश्व कप में पहनी थी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी की पिछले साल विश्व कप के दौरान पहनी गई छह जर्सी नीलामी में 78 लाख डॉलर में बिकी। नीलामी करने वाली संस्था सोथबी ने यह घोषणा की। 

सोथबी ने बताया कि मेसी ने इन शर्ट को कतर में 2022 में खेले गए फीफा विश्व कप के पहले चरण के मैचों में पहना था। इस साल खेल से जुड़ी वस्तुओं की नीलामी में यह सर्वाधिक कीमत पर बिकने वाली वस्तु रही। अर्जेंटीना ने विश्व कप फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अपना तीसरा खिताब जीता था।  

निर्धारित समय तक दोनों टीम 3-3 से बराबरी पर थी जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया था। मेसी की इन शर्ट के लिए विजेता बोली लगाने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,357