Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 41
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

सेंट्रल रीजन चार्टर्ड एकाउंटेंट्स क्रिकेट में भिड़ेंगी 7 राज्यों की 16 टीमें

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सेंट्रल रीजन चार्टर्ड एकाउंटेंट्स क्रिकेट में भिड़ेंगी 7 राज्यों की 16 टीमें
विज्ञापन

14 से शुरू होगा सेंट्रल रीजन चार्टर्ड एकाउंटेंट्स क्रिकेट का खिताबी जंग

टीम एबीएन, रांची। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की रांची शाखा कोल इंडिया सेंट्रल इंडिया रीजनल कोसिल क्रिकेट टूर्नामेंट 14 दिसंबर से रांची में आयोजित करा रही है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 7 राज्यों से 16 टीम रांची आ चुकी है।

 इन टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप में लखनऊ, इंदौर, आगरा, जमशेदपुर, ग्रुप में उदयपुर, रांची, कानपूर, पटना ग्रुप में किशनगढ़, जयपुर, मेरठ, रायपुर तथा ग्रुप में भोपाल, अलवर, गाजियाबाद, तथा बरेली की टीमें है। 

14 दिसंबर को कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सी सी एल के चीफ फाइनेंसियल अफसर सी ए सुनील मेहता एवं डायरेक्टर पर्मोनल विनय रजन जी उपस्थित होंगे। 15 दिसंबर को ट्रॉफी अनावरण मुख्य अतिथि झारखण्ड के पर्यटन मंत्री हाफीजुल हसन अंसारी करेंगे। 

समापन समारोह में स्टेट बैंक आफ इंडिया के डी जी एम देवेश मित्तल उपस्थित रहेंगे, जो की 17 दिसंबर को टोरियन स्कूल के मैदान में होगा। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक कोल इंडिया, है तथा सहायक प्रायोजकों में झारखंड टूरिज्म, रेडिशन ब्लू, तिम्का स्पोर्टज, वाओ डिटेलिंग, स्टेट बैंक आफ इंडिया, औरोरविस्ता टेक्नोलॉजीज, अग्रवाल स्टूडिओज, मोंगिया स्टील्स, हेल्थ पॉइंट, नास्ता, मारिनो, झारक्राफ्ट, वोर्क्सिस्ट एवं प्रिंट इंडिया है। 

उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम निदेशक एवं रीजनल कौंसिल मेंबर सी ए मनीषा बियानी ने दी। उन्होंने बताया कि आये हुए खिलाड़ियों के लिए प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी टीम के खिलाड़ी एवं प्रबंधक अपने निर्धारित समय से रांची पहुंच चुके है एवं खेल के मैदान भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

रांची में ये अपने तरह का सबसे बड़ा कार्यक्रम है। भारत के विभिन्न स्थानों से आये हुए लोग झारखंड कि सुंदरता एवं संस्कृति को जानेंगे। इस प्रेस सभा में रांची शाखा के अध्यक्ष सी ए पंकज मक्कड़, उपाध्यक्ष सी ए श्रद्धा बागला, सचिव सी ए निशांत मोदी, कार्यक्रम के संयोजक सी ए रणजीत गारोडिया, सी ए रोहित रॉय, सी ए निशा अग्रवाल एवं सी ए हर्षित गोयल उपस्थित थे।

विज्ञापन