Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

एक फरवरी को होगी मेस्सी और रोनाल्डो की टक्कर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एक फरवरी को होगी मेस्सी और रोनाल्डो की टक्कर
विज्ञापन

सउदी अरब में दो मैच खेलेगी इंटर मियामी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया भर के फुटबाल प्रेमियों को जिस मुकाबले का इंतजार था, वह एक फरवरी को सउदी अरब में होगा जब लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीमें आमने-सामने होंगी। मेस्सी की टीम इंटर मियामी ने सोमवार को पुष्टि की कि वह सउदी अरब में रियाद सीजन कप खेलेगी। 

उसका सामना अल हिलाल से 29 जनवरी को और रोनाल्डो की टीम अल नासर से एक फरवरी को होगा। सउदी प्रो लीग में ये दोनों क्लब शीर्ष पर हैं और रोनाल्डो लीग में सर्वाधिक गोल कर चुके हैं। इंटर मियामी के खेल निदेशक क्रिस हेंडरसन ने कहा- इन मैचों से हमें नये सत्र की तैयारी में मदद मिलेगी। 

अल हिलाल और अल नासर जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ हमें खुद को आजमाने का मौका मिलेगा। मेस्सी और रोनाल्डो क्लब और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 35 बार आमने सामने रहे हैं जिनमें से मेस्सी की टीम ने 16 और रोनाल्डो की टीम ने 10 मैच जीते हैं जबकि नौ मैच ड्रॉ रहे।

इन मैचों में मेस्सी ने 21 गोल किये और 12 में सहायक रहे जबकि रोनाल्डो ने 20 गोल किये और एक में सहायक रहे। मेस्सी ने मई में सउदी अरब पर्यटन के प्रचार के लिए एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था जिसकी वजह से उनकी पूर्व टीम पेरिस सेंट जर्मेन ने उन्हें निलंबित कर दिया था। मेस्सी और रोनाल्डो क्रमश: बार्सीलोना और रीयाल मैड्रिड के लिए भी कई बार एक दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,918