Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

इंग्लैंड के खिलाफ लगातार छठी टी-20 सीरीज हारा भारत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इंग्लैंड के खिलाफ लगातार छठी टी-20 सीरीज हारा भारत
विज्ञापन
  • बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन से हारी भर्तित महिलाएं

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में शनिवार को हार गयी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। 

इंग्लैंड ने चार विकेट से मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया 16.2 ओवर में 80 रन पर ऑलआउट हो गयी। मेहमान टीम ने 11.2 ओवर में 82 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम लगातार छठी टी20 सीरीज में हारी है। महिला टीम इंग्लैंड से कभी भी तीन मैचों की टी20 सीरीज नहीं जीती है। 2006 में भारत ने इंग्लैंड को एकमात्र मैच में 1-0 से हराया था। भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्ज ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाये। 

इंग्लैंड के लिए चार्ली डीन, लॉरेन बेल, सोफी एक्लेस्टोन और सारा ग्लेन ने दो-दो विकेट लिये। जवाब में इंग्लैंड के लिए एलिस कैप्सी ने 25 और नताली सीवर ब्रंट ने 16 रन की पारी खेली। भारत के लिए रेणुका सिंह ठाकुर और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,969