Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

डरबन से भारतीय टीम शुरू करेगी दक्षिण-अफ्रीका दौरा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डरबन से भारतीय टीम शुरू करेगी दक्षिण-अफ्रीका दौरा
विज्ञापन
  • डरबन में खेला जायेगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मैच, जानें यहां किसका पलड़ा रहा है भारी 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया इस वक्त दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जायेगी। टी-20 सीरीज का 10 दिसंबर से आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच डरबन में खेला जायेगा। 

इस टी-20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। भारत का दक्षिण अफ्रीका में उसके खिलाफ टी-20 फॉर्मेट में अभी तक पलड़ा भारी रहा है। इस बार पर टीम इंडिया उसे कड़ी टक्कर दे सकती है। अगर डरबन की बात करें तो भारत ने यहां अभी तक दो टी-20 मैच खेले हैं और दोनों ही जीते हैं। 

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसके घर में अब तक 7 टी-20 मैच खेली है। जिसमें से 5 मैचों में जीत हासिल की और 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके घर में आखिरी बार फरवरी 2018 में टी-20 मैच खेला था। यह मुकाबला केपटाउन में खेला गया था। 

भारत ने इस मैच 7 रनों से जीता था। इस सीरीज का एक मैच सेंचुरियन में खेला गया था। जिसमें टीम इंडिया को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। टीम इंडिया इस बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20 मैच डरबन में खेलने उतरेगी। 

इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। बता दें कि भारत ने डरबन में पहला टी20 मैच सितंबर 2007 में खेला था और इसमें 37 रनों से जीत हासिल की थी। इसके बाद दूसरा मैच जनवरी 2011 में खेला था और 21 रनों से जीत था।

गौरतलब है कि भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम दर्ज है। उन्होंने 3 मैचों में 143 रन बनाये हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी दूसरे नंबर पर हैं। धोनी ने 135 रन बनाये हैं। रोहित शर्मा भी 135 रन बनाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज शेड्यूल 

  • पहला टी-20 मैच - 10 दिसंबर, 2023, रात 9:30 बजे किंग्समीड, डरबन में 
  • दूसरा टी-20 मैच - 12 दिसंबर, 2023, रात 9:30 बजे, सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा 
  • तीसरा टी-20 मैच- 14 दिसंबर, 2023, रात 9:30 बजे, न्यू वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,400