Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय पलामू रहा ओवरआॅल चैंपियन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय पलामू रहा ओवरआॅल चैंपियन
विज्ञापन

पलामू केवि को मिले 17 गोल्ड मेडल 25 सिल्वर मेडल एवं 4 ब्रॉंज मेडल

टीम एबीएन, पलामू। पीएम केंद्रीय विद्यालय लातेहार में दो दिसंबर शनिवार को संकुल स्तरीय में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पीएम केवि लातेहार, पलामू, गढ़वा और लोहरदगा के करीब 120 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत में केंद्रीय विद्यालय लातेहार के प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया। 

साथ ही उन्होंने हमारे जीवन में खेलकूद के महत्व को भी बताया। कहा कि इस प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय पलामू प्रथम स्थान पाकर संकुल स्तरीय विजेता रहा, जिसमें 17 गोल्ड मेडल 25 सिल्वर मेडल एवं 4 ब्रॉंज मेडल शामिल हैं। केंद्रीय विद्यालय लातेहार दूसरे स्थान और गढ़वा तीसरे स्थान पर रहा। खेल का समापन प्रदीप कुमार ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,452