एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के लिये भारतीय महिला टीम में तेज गेंदबाज रेणुका सिंह की वापसी हुई है।
इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टी20 और टेस्ट सीरीज़ खेलने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ एकमात्र टेस्ट खेलेगी। इन दो टेस्ट मैचों के दौरान रेणुका, इशाक के साथ-साथ जेमिमाह रॉड्रिग्स भी टेस्ट डेब्यू कर सकती हैं।
यह 2014 के बाद भारतीय ज़मीन पर पहला महिला टेस्ट होगा। यह मिताली राज और झूलन गोस्वामी के संन्यास लेने के बाद भी भारत के लिए पहला टेस्ट है और हरमनप्रीत कौर पहली बार टेस्ट टीम की अगुवाई करेंगी।