Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

महिला जूनियर विश्व कप : पहले मैच में भारत ने कनाडा काे 12-0 से धोया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
महिला जूनियर विश्व कप : पहले मैच में भारत ने कनाडा काे 12-0 से धोया
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चिली के सैंटियागो में शुरुआती मैच में बुधवार को कनाडा के खिलाफ 12-0 से शानदार जीत हासिल करके अपने एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2023 अभियान की शानदार शुरुआत की।

भारत की ओर से अन्नू (4, 6, 39), दीपी मोनिका टोप्पो (21), मुमताज खान (26, 41, 54, 60), दीपिका सोरेंग (34, 50, 54), और नीलम (45) ने गोल दागे। भारत ने मैच की शुरुआत आक्रामक रुख के साथ की और कनाडा पर लगातार दबाव बनाये रखा। 

अन्नू ने चौथे और छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिये दो शुरुआती गोल किये। दूसरे क्वार्टर में दीपी मोनिका टोप्पो ने 21वें और मुमताज खान 26वें मिनट में एक-एक फील्ड गोल किया। इस बीच कनाडा को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,316