Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

वर्ल्ड कप फाइनल में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी बना रिकॉर्ड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वर्ल्ड कप फाइनल में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी बना रिकॉर्ड
विज्ञापन

30 करोड़ प्रशंसकों ने टीवी पर देखा था विश्व कप का फाइनल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप के फाइनल में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गयी थी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को खेले गये मुकाबले में कंगारू टीम ने उसे छह विकेट से हरा दिया था। 

इस हार के बाद भारतीय टीम का तीसरी बार विश्व कप जीतने का सपना टूट गया। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया कि इस मुकाबले को टीवी पर 30 करोड़ लोगों ने देखा। यह भारतीय टेलीविजन इतिहास में किसी भी तरह का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्यक्रम बन गया। 

भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में लगातार 10 मैच जीतकर पहुंची थी। वह ट्रॉफी उठाने की प्रबल दावेदार थी, लेकिन टीम अंतिम बाधा को पार नहीं कर सकी। आॅस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप जीत लिया। वह 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में भी चैंपियन बना था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,693