Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

हॉकी झारखंड कार्यालय पहली बार पहुंचे वॉलीबॉल संघ के शेखर बोस

हॉकी झारखंड कार्यालय पहली बार पहुंचे वॉलीबॉल संघ के शेखर बोस
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हॉकी झारखंड के अध्यक्ष का कार्यभार भोलानाथ सिंह के संभालने के बाद झारखंड वॉलीबॉल संघ के शेखर बोस पहली बार हॉकी झारखंड के कार्यालय पहुंचे। 

हॉकी झारखंड के कार्यालय पहुंचने पर अध्यक्ष श्री सिंह ने आज उन्हें एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभंकर जूही और स्टिक देकर सम्मानित किया। 

उनके साथ ही झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव सीडी सिंह, एसके पांडे राजेंद्र सिंह, ओलंपियन हरभजन सिंह सहित कई खेल प्रशासक भी हॉकी झारखंड के कार्यालय पहुंचे थे। सभी खेल प्रशासकों को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी के शुभंकर जूही और हॉकी स्टिक भेंट कर स्वागत किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,378