डब्ल्यूपीएल के व्यस्त कार्यक्रम के कारण टेस्ट की तैयारी का मौका नहीं : हरमनप्रीत कौर
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हरमनप्रीत कौर ने कहा कि महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूपीएल) के व्यस्त कार्यक्रम के कारण दिसंबर में तीन टी-20 और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच की तैयारी का मौका नहीं होगा।
हरमनप्रीत दिसंबर के दो सप्ताह में इंग्लैंड और आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में दो टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली हैं। अपने 14 वर्षों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने केवल एक ही टेस्ट भारत में खेला है।
उन्होंने करियर का एकमात्र घरेलू टेस्ट 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उस टेस्ट में उन्होंने नौ विकेट हासिल किया था। साथ ही भारतीय टीम ने उस मैच में बड़ी जीत दर्ज की थी। उस टेस्ट के अलावा हरमनप्रीत ने अपने करियर में केवल दो और टेस्ट मैच खेले हैं।