Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

अब श्रीलंका नहीं दक्षिण अफ्रीका करेगा अंडर-19 वर्ल्ड की मेजबानी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अब श्रीलंका नहीं दक्षिण अफ्रीका करेगा अंडर-19 वर्ल्ड की मेजबानी
विज्ञापन

श्रीलंका से छीनी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2024 की मेजबानी, आइसीसी ने भविष्य पर भी दिया फैसला

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड ने जनवरी में आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2024 के 15वें संस्करण के लिए एक नये मेजबान देश की घोषणा कर दी है। जनवरी में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में 41 मैच होंगे और फाइनल फरवरी में होगा। पहले यह विश्व कप श्रीलंका में करवाया जाना था, लेकिन अब आईसीसी ने इसे दक्षिण अफ्रीका में कराने का फैसला लिया है। 

आईसीसी का यह फैसला चौकाने वाला है क्योंकि वह पहले ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को सरकारी हस्तक्षेप के बिना प्रबंधित करने में विफल रहने के लिए भंग कर चुका है। श्रीलंका से भले ही अंडर 19 विश्व कप छीन गया, लेकिन आईसीसी ने निलंबन मामले में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को ढिलाई देने की बात भी कही। 

बोर्ड की बैठक के बाद यह पता चला कि श्रीलंका द्विपक्षीय क्रिकेट और आईसीसी दोनों प्रतियोगिताओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा जारी रख सकता है, हालांकि एसएलसी को मिलने वाली फंडिंग को आईसीसी द्वारा नियंत्रित किया जायेगा और परिणामस्वरूप, अंडर-19 प्रतियोगिता को उसी देश में स्थानांतरित कर दिया गया है जिसने इस साल की शुरुआत में महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप की मेजबानी की थी। 

भारत 5 बार यह खिताब जीता है। भारत को अब अगला खिताब जीतने के लिए 15 अन्य टीमों के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। टूनार्मेंट में अब सेमीफाइनलिस्ट निर्धारित करने के लिए ग्रुप चरण के बाद नया सुपर सिक्स चरण शामिल किया गया है। 

4 ग्रुपों में बांटी हैं टीमें 

  • ग्रुप ए : भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका  
  • ग्रुप बी : इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड 
  • ग्रुप सी : आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और नामीबिया 
  • ग्रुप डी : अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और नेपाल
विज्ञापन