Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 399
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

12 साल बाद फिर वर्ल्ड चैंपियन बनेगा भारत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
12 साल बाद फिर वर्ल्ड चैंपियन बनेगा भारत
विज्ञापन

12 साल बाद पूरा होगा भारत का विश्व विजेता बनने का ख्वाब 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक की सर्वश्रेष्ठ टीम मानी जाने वाली रोहित एंड कंपनी रविवार को यहां नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 12 साल के लंबे अंतराल के बाद विश्व कप ट्राफी उठाने के इरादे से उतरेगी। 

कोई फर्क नहीं पड़ता कि भारतीयों के सामने पांच बार की विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया होगी, रोहित के जांबाज इसी टूर्नामेंट में कंगारूओं को धूल चटा चुके हैं।

 मगर क्रिकेट के सबसे बड़े मंच में भारत की सर्वश्रेष्ठ टीम को एक नये दिन में एक बार फिर उठ कर खड़े होने की काबिलियत रखने वाले कंगारूओं के साथ तय रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा। 

इसके साथ ही करोड़ों भारतीयों की भावनाओं के दवाब से निपटने के लिए रोहित सेना को मनोवैज्ञानिक रूप से अधिक मजबूत बनना होगा।

विज्ञापन