Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

वर्ल्ड कप 2023 : विराट को गोल्डन बैट मिलना तय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
वर्ल्ड कप 2023 : विराट को गोल्डन बैट मिलना तय
विज्ञापन
  • विराट को गोल्डन बैट मिलना तय तो गोल्डन बॉल की रेस में शमी सबसे आगे

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड कप 2023 का आखिरी और फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच रविवार को खेला जायेगा। इस खिताबी मुकाबले में दोनों ही टीमें अपनी पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं। इस मैच में क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर विराट कोहली और मोहम्मद शमी पर टिकी होंगी, जिनकी वजह से भारत सेमीफाइनल से फाइनल तक पहुंच सका है। 

विराट कोहली जहां वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सभी खिलाडि़यों को काफी पीछे छोड़ चुके हैं तो वहीं मोहम्मद शमी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। हालांकि इस मामले में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एडम जैम्पा से टक्कर मिल सकती है।

विराट कोहली के आसपास भी कोई नहीं

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली काफी आगे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के 10 मैचों की 10 पारियों में अब तक 711 रन बनाये हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर क्विंटन डिकॉक हैं, जिन्होंने 10 मैच में 594 रन बनाये हैं। वहीं तीसरे नंबर पर रचिन रविंद्र हैं, जिन्होंने 10 मैच में 578 रन बनाये हैं। जबकि चौथे नंबर पर डेरिल मिचेल हैं, जिन्होंने 10 मैच की 9 पारियों में 552 रन बनाये हैं।

डिकॉक, रचिन और मिचेल अब कोहली से आगे नहीं निकल सकेंगे, क्योंकि इनकी टीम सेमीफाइनल में ही बाहर हो चुकी है। कोहली को अगर चुनौती दे सकते हैं तो वह रोहित शर्मा (550 रन) और डेविड वॉर्नर (528 रन) हैं। हालांकि कोहली से आगे निकलने के लिए उन्होंने बड़ी पारी खेलनी होगी।

मोहम्मद शमी और जैम्पा में टक्कर

वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो इस मामले मोहम्मद शमी सबसे आगे हैं। शमी ने 6 मैचों में 23 विकेट चटकाये हैं। वह बात अलग है कि उन्हें पहले चार मैचों में बाहर रखा गया था। 

दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर एडम जैम्पा हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट लिये हैं। इन दोनों के बीच फाइनल में टक्कर देखने को मिल सकती है।

तीसरे नंबर दिलशान मदुशंका 21 विकेट और चौथे नंबर पर कोइत्जे 20 विकेट हैं। इन दोनों की टीम ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। जबकि पांचवें नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 18 विकेट चटकाये हैं। बुमराह का दिन रहा तो वह भी इस होड़ में आगे निकल सकते हैं।

विज्ञापन