- क्रिकेट विश्वकप फाइनल में विजेता टीम को मिलेंगे 40 लाख डॉलर की राशि
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 की विजेता टीम को 40 लाख और उपविजेता टीम को 20 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि पुरस्कर स्वरूप मिलेगी।
वहीं प्रत्येक ग्रुप चरण की जीत के लिए 40 हजार डॉलर निर्धारित की गयी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमें फाइनल मैच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेंगी।
दोनों के बीच ग्रुप चरण में एक बार मुकाबला हुआ जिसमें भारत ने जीत दर्ज की है। भारत ने अपने सभी नौ मैच जीतकर अधिकतम 18 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहा है। ग्रुप स्टेज में भारत का नेट रन रेट 2.570 सबसे बेहतर रहा है।