- पांच बार का विजेता आस्ट्रेलिया आठवीं बार विश्व कप फाइनल में
- रविवार को भारत से मुकाबला
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वनडे विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हरा दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डेन्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 212 रन बनाये। आस्ट्रेलिया ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अब रविवार को आस्ट्रेलिया का सामना भारत से होगा।
आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हरा दिया और रिकॉर्ड आठवीं बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनायी। पांच बार की विश्व विजेता कंगारू टीम का सामना रविवार को अहमदाबाद के मैदान में मेजबान और दो बार के विश्व चैंपियन भारत से होगा।