Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया फाइनल में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया फाइनल में
विज्ञापन
  • भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया, मोहम्मद शमी ने लिये सात विकेट; विराट-श्रेयस के शतक

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट खोकर 397 रन बनाये थे। 

इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 पर सिमट गयी और मैच 70 रन से हार गयी। भारत के लिए सबसे ज्यादा 117 रन विराट कोहली ने बनाये। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 105 रन की पारी खेली। 

शुभमन गिल ने नाबाद 80 रन का योगदान दिया। कप्तान रोहित ने 47 और लोकेश राहुल ने नाबाद 39 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,871