Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

मिशन वर्ल्ड कप : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रिकार्ड 243 रन से हराया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मिशन वर्ल्ड कप : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रिकार्ड 243 रन से हराया
विज्ञापन
  • वर्ल्ड कप में भारत का विजय रथ जारी, कोहली के शतक के बाद जडेजा ने पांच विकेट लिए

एबीएन, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया के अजेय रहने का सिलसिला जारी है। भारत लगातार आठ जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है और अब यह भी तय हो गया कि भारत शीर्ष पर ही रहेगा। 

वहीं, दक्षिण अफ्रीका को दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, यह टीम भी पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन यह हार दक्षिण अफ्रीका के मनोबल के लिए बेहद नुकसानदेह होगी। 

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 326 रन बनाये। भारत के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 101 रन विराट कोहली ने बनाये। उन्होंने वनडे में 49वां शतक लगाया और सचिन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। 

श्रेयस अय्यर ने 77 और कप्तान रोहित ने 40 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम को छोड़ सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 83 रन बना सकी। 

सबसे ज्यादा 14 रन मार्को यानसेन ने बनाये। उनके अलावा डुसेन ने 13 रन और बावुमा-मिलर ने 11-11 रन बनाये। इनके अलावा कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए। मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,449