Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

भारत और जापान फाइनल में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारत और जापान फाइनल में
विज्ञापन
  • झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023
  • झारखंड की सलीमा ने फिर गोल दागा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप में मेजबान भारत और जापान की टीम फाइनल में पहुंच गयी। रविवार को जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में दोनों ही टीमें आमने सामने होंगी। खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

भारत की ओर से पहला गोल झारखंड की सलीमा टेटे ने किया। दूसरा गोल फाल्के ने मारा। इससे पहले खेले गये पहले सेमीफाइनल मैच में जापान ने चीन को 2-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनायी। 

सेमीफाइनल-1 में जापान के लिए काना उराता ने 34वें और मियू सुजुकी ने 44वें मिनट में दूसरा गोल किया। चीन की ओर से एकमात्र गोल तियांतियन लोउ ने 11वें मिनट में दागा। वहीं, पांचवें स्थान के लिए हुए मुकाबले में मलेशिया ने थाईलैंड को 1-0 से हरा दिया।

  • रविवार को खेला जायेगा फाइनल

फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जायेगा। राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही थीं। इनमें मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल थीं। 

लीग चरण के बाद अंकतालिका की टॉप-4 टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। भारत को साल 2016 के बाद से अपनी पहली खिताब की तलाश है। भारतीय टीम 2013 और 2018 में रजत पदक जीत चुकी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,903