Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

सेमीफाइनल में पहुंचकर गदगद हैं हिटमैन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सेमीफाइनल में पहुंचकर गदगद हैं हिटमैन
विज्ञापन
  • यह जानकार खुशी हो रही है कि हम सेमीफाइनल में पहुंच गये : रोहित

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी विश्वकप 2023 के 33वें मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को मिली 302 रनों की जीत के बाद कहा हम सेमीफाइनल में पहुंच गये है यह जानकार बहुत खुशी हो रही है। 

आज यहां वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने कहा कि सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं ये जानकर बहुत खुशी हो रही है क्योंकि यही हमारा पहला लक्ष्य था। 

हमने जिस तरह सातों मैच खेले हैं वो काफी शानदार है क्योंकि हर किसी ने अपना योगदान दिया है। पहले बल्लेबाज़ी करके बोर्ड पर स्कोर लगाना हमारे लिए बड़ी चुनौती था।

विज्ञापन