Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

एक और इतिहास रचने की तैयारी में जुटा हॉकी झारखंड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एक और इतिहास रचने की तैयारी में जुटा हॉकी झारखंड
विज्ञापन

इस सप्ताह हॉकी झारखंड के इतिहास में जुड़ेगा एक और उपलब्धि

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड के इतिहास में अभी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पहली बार अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है और आगामी जनवरी माह में एक और अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। जिसमें से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली टीमें सीधे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी। 

अब इस सप्ताह हॉकी झारखंड के इतिहास में एक नया इतिहास जुड़ने जा रहे है। पहली बार झारखंड में इस सप्ताह 3 नवंबर को हॉकी इंडिया की वार्षिक आम सभा आयोजित की जा रही है, जिसमें पूरे भारत के 28 राज्यों के अध्यक्ष, महासचिव और हॉकी इंडिया के एक्टिव पदाधिकारी सहित कुल 84 हॉकी के प्रशासक भाग लेंगे।

यह जानकारी हॉकी झारखंड ने दी है। कहा गया है कि बीते 10 सालों में हॉकी झारखंड ने कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। झारखंड के सुदूर भारतीय सिमडेगा, खूंटी जैसे जिले में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन करने के बाद झारखंड की राजधानी में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,742