Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

कोडरमा के सुजीत का चयन नेशनल पिट्टो गेम में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा के सुजीत का चयन नेशनल पिट्टो गेम में
विज्ञापन

गोवा के लिए हुए रवाना

टीम एबीएन, कोडरमा। जिले के होनहार खिलाड़ी की वजह से कोडरमा एक बार फिर खेल जगत में सुर्खियों में आया है। कोडरमा के करमा पंचायत के डालो पासवान के पुत्र सुजीत पासवान का चयन गोवा में आयोजित 37 वें नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। 

बता दें कि 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में 37 वीं नेशनल गेम्स चैंपियनशिप आयोजित होने वाली है। पहली बार इस चैंपियनशिप में पिट्टो (लगोरी) को शामिल किया गया है। लगोरी खेल को पिट्टो भी कहा जाता है, जो ग्रामीण क्षेत्रो में आम खेल है। 

नेशनल गेम्स चैंपियनशिप में 5 से 6 नवंबर को कैंपल स्पोर्ट्स विलेज के कैंपल ओपन ग्राउंड में लगोरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सुजीत सोमवार की रात ट्रेन से गोवा के लिए रवाना हो गया। 

सुजीत पासवान के टीम में चयन होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत खेल प्रेमियों में उत्साह है। साथ ही बधाई भी दी है. बधाई देने वालों में वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र यादव, करमा मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव, अमीन शाहिद आलम, यूसुफ अंसारी समेत कई लोग शामिल है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,941