मुंबई। देश के शीर्ष आलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल चोटों के कारण दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे से बाहर हो गए हैं, जबकि रोहित शर्मा को वनडे का नया कप्तान बनाया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए बुधवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी।
दाएं हाथ में सूजन के कारण जडेजा न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे और इसी चोट ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे से भी बाहर कर दिया है। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने दौरे के लिए बुधवार को टीम की घोषणा की। विराट कोहली टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे, जबकि रोहित को लम्बे फॉर्मेट में नया उपकप्तान बनाया गया है। रोहित साथ ही वनडे में कप्तान बनाये गए हैं। रोहित अब वनडे और टी -20 फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।