एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत ने मलेशिया को हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल की। भारत के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच गोल दागे पूरे मैच के दौरान भारत की टीम मलेशिया पर हावी रही।
मलेशिया की टीम मैच में एक भी गोल करने में कामयाब नहीं हो पायी। मलेशिया की टूर्नामेंट में यह दूसरी हार है। भारत की तरफ से ज्योति ने किया पांचवां गोल किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम की वंदना कटारिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।