Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया
विज्ञापन

जीत का सिक्सर लगाने के इरादे से इकाना में उतरेगी रोहित सेना

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी विश्व कप में अब तक अजेय भारतीय टीम रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ जीत का छक्का लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं गत विजेता को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा। 
2019 के चैंपियन इंग्लैंड के लिये मौैजूदा विश्व कप का सफर अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। 

ऐसे में इंग्लैंड की कोशिश भारत के खिलाफ जीत हासिल कर खोये आत्मविश्वास को वापस पाने की होगी। हालांकि इसके लिए उन्हे कप्तान रोहित शर्मा और शानदार फार्म में चल रहे विराट कोहली पर काबू पाना होगा। इंग्लैंड के खिलाफ विराट का प्रदर्शन अब तक औसत रहा है। 

मगर बदले हालात में विराट को रोकना गोरे गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होगा। वहीं विराट इस मैच में शतक लगाकर अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर सकते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम की पिच अब तक बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुई है। ऐसे में यहां रनों का अंबार लगने की पूरी संभावना है। 

पिछले मुकाबले में भारत की जीत में अहम भूमिका अदा करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकार्ड रखने वाले रविचंद्रन अश्विन के अंतिम एकादश में शामिल किये जाने पर भी खेल प्रेमियों की नजर रहेगी। इसके अलावा लोकल ब्वाय कुलदीप यादव घरेलू दर्शकों की मौजूदगी में भारत के लिए तुरूप का इक्का साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,678