Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में सिमडेगा की दो महिला पहलवान चयनित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में सिमडेगा की दो महिला पहलवान चयनित
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। रांची के मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम के कुश्ती हॉल में रांची यूनिवर्सिटी के अंतर महाविद्यालय कुश्ती चयन ट्रायल प्रतियोगिता में सिमडेगा जिले की दो महिला पहलवान अंशु लकड़ा और सरस्वती कुमारी ने अपने सभी प्रतिद्वंदियों को मात देकर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता के लिए रांची यूनिवर्सिटी टीम में चुनी गयीं। यह जिला के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। 

सरस्वती कुमारी कुरडेग प्रखंड के कदम टोली की रहने वाली हैं और सिमडेगा कॉलेज में बीए मानव शास्त्र विभाग में अध्यन कर रहीं हैं। वहीं अंशु लकड़ा भी कुरडेग प्रखंड के नवापारा की है और वह गोस्नर कॉलेज रांची में हिंदी ओनर्स से बीए कर रहीं हैं। 

सरस्वती कुमारी 55 किलोग्राम वजन भार वाले फ्री स्टाइल कुश्ती में व अंशु लकड़ा 53 किलोग्राम वजन भार के फ्री स्टाइल कुश्ती में रांची विश्वविद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

दोनों ही पहलवानों की सफलता पर सिमडेगा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष मनोज कोणबेगी, सचिव कमलेश्वर मांझी, कोषाध्यक्ष प्रतिमा तिर्की, वेद प्रकाश, पंखरासियुस टोप्पो, बलबीर प्रसाद, सोनू ठाकुर, करिश्मा परवार, जैनेंद्र सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,570