Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

क्या इस वर्ष पूरा होगा चीनी महिलाओं का सपना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
क्या इस वर्ष पूरा होगा चीनी महिलाओं का सपना
विज्ञापन

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रांची पहुंची चीन की टीम

एबीएन, स्पोर्ट्स डेस्क (रांची)। हाल ही संपन्न एशियन गेम्स में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाली चीन की महिला टीम बुधवार को झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में भाग लेने यहां पहुंची, जहां उसका स्वागत गर्मजोशी से किया गया।

हाल के दिनों में चीन की महिला हॉकी टीम एशियाई हॉकी सर्किट में एक बड़ी ताकत रही है। हालांकि वे अभी तक प्रतिष्ठित महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब हासिल नहीं कर पायी हैं, लेकिन दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता ने उन्हें 2011 और 2016 में उपविजेता स्थान पर पहुंचा दिया और एलीट टूर्नामेंट के 2018 और 2021 संस्करणों में तीसरे स्थान पर रहे थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,892