Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

केंद्रीय विद्यालय नामकुम में दिव्यांग क्रिकेटरों का ट्रायल

केंद्रीय विद्यालय नामकुम में दिव्यांग क्रिकेटरों का ट्रायल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली  त्रिकोणीय दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए झारखंड टीम गठित आज दिनांक 20 अक्टूबर 2023 को झारखंड डिसएबल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में ट्रायल का आयोजन केंद्रीय विद्यालय ग्राउंड नामकुम में रखा गया। 

जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से 30 खिलाड़ी शामिल हुए। जिसमें 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। उसके बाद स्थानीय अकादमी डांगी क्रिकेटर अकैडमी के सामान्य बच्चों के साथ एक मैच कराया गया। झारखंड कि दिव्यांग क्रिकेट टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित विश्व भर में 126 रन बनाये। जवाबी पारी खेलने उतरी डांगी क्रिकेट अकादमी 15 ओवर 3 बॉल में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर ली।  

चयनित झारखंड टीम इस प्रकार है : कप्तान शैलेंद्र महतो, उप कप्तान विजय कुमार महतो, विकेटकीपर राजू कर्मकार, वागीश त्रिपाठी, जतिन कुमार, मोहम्मद कौसीम, कमलेश उरांव, प्रमोद भगत, विपुल सेनगुप्ता, चंदन लोहारा, आकाश सिंह मुंडा, कमलेश रवि, टिंकू मेहता, अभिषेक मंडल, विष्णु बावरी, दीपक कुमार। झारखंड दिव्यांग टीम 3 नवंबर को रांची से जम्मू के लिए रवाना करेंगी।

मैच 6, 7 और 8 नवंबर को खेले जायेंगे। मेजबान जम्मू कश्मीर झारखंड और बड़ौदा के बीच में सीरीज का आयोजन किया जाना है। खिलाड़ियों के चयन पर झारखंड डिसएबल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सरिता सिंह ने सभी को बधाई दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,571