एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर बिचू देवी खारीबाम ने कहा कि झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारी में हमारे लिए मददगार साबित होगी।
झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 का बेसब्री से इंतजार होने के साथ ही महिला हॉकी के क्षेत्र में पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर की उम्मीदें बढ़ गई हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से 05 नवंबर तक होने चलेगी।
गोलकीपर बिचू देवी ने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेलने के लिए खुशी जाहिर की और कहा कि वह भी घरेलू धरती पर अपना प्रदर्शन दिखाने के लिए तैयार है। बिचू देवी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी कर रही हैं।
बिचू देवी ने 2022 में भारतीय हॉकी टीम में पदार्पण किया था। उन्होंने कहा, मैं रांची में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुने जाने से रोमांचित हूं। यह मेरे लिए खुशी का क्षण है और मैं इस अवसर के लिए आभारी हूं।
आगामी टूर्नामेंट में अपने सीनियर्स से मदद लेने के अलावा, मैं उस अनुभव का उपयोग करने के लिए उत्सुक हूं, जो मैंने हाल ही में चीन के हांगझोउ में संपन्न एशियाई खेलों के दौरान हासिल किया था।
इस बीच, बिचू देवी ने 2024 पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारी में झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 के महत्व पर बल देते हुए कहा- यह टूर्नामेंट हमारे लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, क्योंकि हम 2024 पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारी कर रहे हैं, जो अगले वर्ष जनवरी के लिए होने वाला है।
उन्होंने कहा कि हमें पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए अगले तीन महीनों तक वास्तव में कड़ी मेहनत करनी होगी, इसलिए रांची में आगामी टूर्नामेंट हमारी प्रगति का आकलन करने और अपने मुखर विरोधियों के खिलाफ अपनी ताकत का लोहा मनवाने की जरुरत है। महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सातवें संस्करण की मेजबानी रांची कर रहा है।
बिचू देवी झारखंड से है जो स्थानीय प्रशंसकों के समर्थन से उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि रांची जोशीले हॉकी प्रशंसकों से भरी हुई है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि बड़ी संख्या प्रशंसक स्टेडियम में हमारा हौसला अफजाई करने आयेंगे।
हम प्रशंसकों से प्रेरणा लेंगे और मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने का लक्ष्य रखेंगे। प्रशंसकों की उम्मीदें बढ़ने से हालांकि हमें दबाव में भी लाती हैं, हम एक दूसरे को प्रेरित करने के लिए एक टीम के रूप में एकजुट होंगे।
गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम ने 2016 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था और 2018 में अगले संस्करण में वह उपविजेता रही थी।
हॉकी इंडिया के सूत्रों ने कहा, इसलिए टीम का लक्ष्य अच्छा प्रदर्शन जारी रखना और पोडियम पर जगह बनाना होगा। झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में मेजबान देश भारत के साथ-साथ चीन, जापान, मलेशिया, कोरिया और थाईलैंड सहित टीमें स्पर्धा करेगी है।
भारतीय गोलकीपर बिचू देवी ने तैयारियों और भारत की संभावनाओं के बारे में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, हमारे पास हर स्तर का सामना करने की क्षमता है और ट्रॉफी को सुरक्षित रखने की पूरी क्षमता है।
हमारा दृष्टिकोण एक समय में एक ही मैच पर प्लान करना होगा और हमारे पिछले अनुभवों से सीख लेते हुए तथा हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों में चीन से सेमीफाइनल में हार से सबक लेते हुए हम बेहतर प्रदर्शन करने का आतुर हैं।
हालांकि, उस झटके के बावजूद हमने जापान के खिलाफ कांस्य पदक मैच हासिल कर वापसी करके अपनी टीम की गुणवत्ता का प्रदर्शन किया और महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में हम इसी तरह की जोश के साथ मैदान में उतरेंगे।